श्रावस्ती, मार्च 23 -- जमुनहा, संवाददाता। ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं पर सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा है। जिम्मेदारों की उपेक्षा के चलते ग्राम पंचायत फत्तेपुर बनगई के लोग कई अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। विकास क्षेत्र जमुनहा के ग्राम पंचायत फत्तेपुर बनगई पांच गांवों की ग्राम पंचायत है। जिसमें बनगई, फत्तेपुर, बांसगढ़ी, रघुनाथपुर, मनोतरी गांव शामिल है। लेकिन यहां की बदहाली व अव्यवस्थाएं ग्राम पंचायत की पहचान बन चुकी हैं। गंदगी का आलम यह है कि जगह जगह कूड़े बिखरे हुए हैं। रास्ते पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह से बदहाल है। इसके बाद भी जिम्मेदार लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। इस ग्राम पंचायत के गांवों में जलनिकासी के लिए बनाई गई नालियां पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.