मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबे 20 वर्षीय युवक मुन्ना कुमार का शव 48 घंटे बाद मंगलवार को उपलाता हुआ मिला। उसकी पहचान पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के बाड़ाडीह गांव निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। वह रामलाल महतो का पुत्र था। गंडक किनारे शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मुखिया पति उदय भगत ने थाना को शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर दारोगा गोवर्धन प्रसाद घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मुखिया पति उदय भगत ने बताया कि तीस अप्रैल को घनैया गेंदघर चौक से महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा के साथ मुन्ना कुमार जलबोझी में नदी किनारे गया था। वहां नहाने के दौरान वह नदी में डूब गया था। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। उसे दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.