मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की चक्की सोहागपुर पंचायत में गंडक नदी में तेजी से कटाव हो रहा है। कटाव से अब तक 10 एकड़ से ज्यादा उपजाऊ जमीन नदी में समा गई है। ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। ग्रामीण मनोज पासवान, सुनील कुमार आदि ने बताया कि एक सप्ताह से धीरे-धीरे कटाव हो रहा था, लेकिन सोमवार से तेजी से कटाव होने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में गेहूं और मक्के की फसल लगी है। इसी तरह कटाव जारी रहा तो किसानों को काफी नुकसान हो जाएगा। पंचायत के मुखिया चंदन सहनी ने बताया कि पंचायत के वार्ड पांच में तेजी से कटाव हो रहा है। मुखिया ने बताया कटाव स्थल से 500 मीटर दूर स्थित आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालय पर भी खतरा मंडरा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...