मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। गंडक नदी में बीते रविवार की सुबह दाहसंस्कार के दौरान डूबे रेलवे के इंजीनियर राजेश रंजन (36) का शव सोमवार को मिला। उनका शव मदन छपरा और फतेहाबाद गांव की सीमा के पास मिला। वहां से एसडीआरएफ की टीम कल्याणपुर घाट लेकर पहुंची। दारोगा सूर्यप्रकाश रंजन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। इधर, इंजीनियर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मेडिकल में शव पहुंचते ही रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पैतृक गांव पूर्वी चंपारण के चकिया लेकर चले गए, जहां दाहसंस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि राजेश रंजन की बहन के ससुर भटौलिया निवासी अधिवक्ता रामकुमार सिंह (65) का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में राजेश रंजन शामिल होने आए थे। दाह संस्कार के बाद कल्याणपुर घाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.