बगहा, जून 28 -- वाल्मीकि नगर। भारत-नेपाल सीमा के वाल्मिकीनगर स्थित ऐतिहासिक गंडक बराज से शनिवार की शाम लगभग 95 हजार 7 सौ क्यूसेक पानी का डस्चिार्ज किया गया। इससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी का जमाव होने की आशंका बढ़ चली है। जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गयी है। गंडक बराज के अधिकारियों की माने तो नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्र में हो रहे लगातार रुक-रुक कर बारिश से तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। नेपाल से छूटे पानी के कारण गंडक बराज के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। शनिवार की देर शाम तक जल स्तर में और वृद्धि हो सकती है। बीते दिनों से लगातार गंडक बराज के जलस्तर में उतराव चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.