बगहा, फरवरी 24 -- वाल्मीकि नगर गंडक बराज के पास गंडक, वन एवं तिरहुत कैनाल की भूमि पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाया जाएगा। सीओ बगहा दो मोहम्मद वसीम अकरम ने बताया कि उक्त विभाग के अधिकारियों के द्वारा अंचल प्रशासन को सूचना दी गई थी उनके विभागीय जमीन पर अतिक्रमणकारियो का कब्जा है। अतिक्रमणकारी वर्षों से वहां रह रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को उनके नेतृत्व में गंडक, वन व तिरहुत विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित विभाग की भूमि को चिन्हित किया गया। सीओ ने बताया कि उक्त भूमि पर 173 लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है। अंचल प्रशासन के द्वारा चिन्हित सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर संबंधित विभाग की भूमि को खाली करने का निर्देश दिया जाएगा। बावजूद इसके अगर अतिक्रमणकारी संबंधित विभाग की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त नहीं करते हैं तो अंचल प्रशासन उ...