बगहा, फरवरी 12 -- बगहा। जिले के विकास को नई रफ्तार देने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क एवं पुल परियोजनाओं पर काम तेज होता दिख रहा है। गंडक नदी पर दो फोरलेन पुलों के निर्माण के साथ सीमा सड़क, एनएच-727ए फोरलेन, एक्सप्रेस-वे और नारायणी-गंगा कॉरिडोर के निर्माण से पूरे इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। सांसद डॉ. संजय जायसवाल व सुनील कुमार ने बताया कि वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) बाइपास और पटजिरवा के समीप एनएच-727एए पर गंडक नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण प्रस्तावित है। पुल निर्माण के लिए मार्ग रेखण (एलाइन्मेंट) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि भारी वाहनों का दबाव शहर पर कम होगा। बेतिया से यूपी के सेवरही तक एनएच-727ए फोरलेन का निर्माण होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। सड़क से बिहार-यूपी के बीच कनेक्टिविटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.