बगहा, फरवरी 14 -- बगहा। गंडक नदी से एक विशालकाय दुर्लभ कछुआ मिला है। शास्त्रीनगर निवासी मछुआरा प्रहलाद साहनी रोज की तरह नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में करीब 20 किलो वजन का कछुआ फंस गया। पहले तो उन्हें लगा कि कोई भारी मछली फंसी है, लेकिन जब जाल बाहर निकाला गया तो उसमें बड़ा कछुआ देखकर वे हैरान रह गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...