देवरिया, अक्टूबर 6 -- बरियारपुर। थाना क्षेत्र के महुआपाटन पुल पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला गंडक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मिशन शक्ति टीम व पुलिस कर्मियों की तत्परता से महिला की जान बची और उसे सकुशल बाहर निकाला गया। मौके पर उपनिरीक्षक दीपचंद चौधरी, कमलेश कुमार, कांस्टेबल सुशील दीक्षित, महिला कांस्टेबल बबीता यादव और चांदनी चौधरी के साथ डायल 112 की टीम मौजूद थी। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल बचाव अभियान चलाया। महिला की पहचान आंचला देवी पत्नी सुनील प्रसाद निवासी उसरा मुहाव, थाना बरहज के रूप में हुई। बताया गया कि घरेलू कलह से परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि महिला को बचा लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और विधिक कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.