मेरठ, जनवरी 4 -- सरधना। गंज बाजार में लंबे समय से जलभराव का दंश झेल रहे व्यापारियों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दुकानों के सामने पानी भरा हुआ है, जिसके चलते वे परेशान हैं। लगातार की जा रही शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शनिवार को व्यापारियों ने जलभराव के विरोध में प्रदर्शन किया और पालिका अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। बता दें कि गंज बाजार सरधना का सबसे बड़ा और मुख्य बाजार है। हर समय यहां लोगों की भीड़ रहती है। लंबे समय से इस बाजार में जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानिय लोगों ने बताया कि नालियों में गंदगी पसरी हुई है। सफाई के आभाव में नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है। जलभराव के चलते स्थानिय दुकानदार तो परेशान हैं ही साथ ही खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लगातार की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.