उन्नाव, मार्च 22 -- गंजमुरादाबाद। कस्बे के गांधी मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभाग करने के बाद सांसद साक्षी महराज ब्लॉक कार्यालय के हितैषी सभागार पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र पंचायत की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान विकास कार्यों हेतु 4 करोड़ 51 लाख रुपये की योजनाओं को स्वीकृति दी। साथ ही, जल संचयन को लेकर तमाम कार्यकर्ताओं से पानी बचाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संध्या पटेल, विवेक पटेल, रावेंद्र सिंह, रामनरेश के अलावा बीडीओ निशा सागर सहित तमाम ब्लॉक कर्मी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.