आगरा, जनवरी 30 -- कस्बा के मोहल्ला खेरू में गुरुवार की सुबह घर में सीढ़ी से उतरते समय पैर फिसलने से गिरे होटल संचालक की मौत हो गई। परिजन घायलावस्था में उन्हें उपचार को चिकित्सक के यहां लेकर गए थे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होटल संचालक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक कस्बा गंजडुंडवारा के मोहल्ला खैरू निवासी होटल संचालक 50 वर्षीय अब्दुल सलाम उर्फ नन्नूका पुत्र मोहम्मद बजीर गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे अपने मकान में बने पहली मंजिल से जीने की सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिजन दौड़कर उनके पास पहुंच गए। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.