आगरा, जनवरी 13 -- कासगंज से कानपुर अनवरगंज के लिए जा रही ट्रेन में मंगलवार को एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्रियों ने रेलवे को अवगत कराया। गंजडुंडवारा स्टेशन पर पुलिस ने शव ट्रेन से उतारकर कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ट्रेन सहावर से गंजडुंडवारा के लिए रवाना हुई, तभी एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद गंजडुंडवारा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही पुलिस पहुंच गई और संबंधित बोगी से मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त 55 वर्षीय सुआलाल पुत्र कोमल सिंह निवासी भकुशा मेहता बल्लू फर्रुखाबाद के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को गंजडुंडवारा सीएचसी पहुंचा दिया। मोबाइल की मदद से मृतक के परिजनों को अवगत कराया। घटना की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.