मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 12 -- गुरुवार की सुबह बेलड़ा गंग नहर पुल से वृद्ध महिला ने नहर मे कूदकर आत्म हत्या कर ली थी। शुक्रवार को परिजनों द्वारा महिला के शव की तलाश की गयी। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 80 वर्षीय रामेश्वरी देवी ने बेलड़ा पुल से नहर मे कूदकर आत्म हत्या कर ली थी। शुक्रवार को परिजनों द्वारा महिला के शव की नहर मे तलाश की गयी। गुरुवार की सुबह महिला ने जूतों व शॉल को पुल पर छोड़कर नहर मे छलांग लगा दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया की पीएससी फ्लैड टीम द्वारा महिला की तलाश नहर मे कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.