मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गंगौलिया गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की है। पीड़ित गृहस्वामी श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि वह पांच दिसंबर को अपने पुत्र की मिलिट्री स्कूल की प्रवेश परीक्षा दिलाने कोलकाता गया था। शनिवार की शाम लौटने पर घर के सभी कमरों के ताले टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर ग्रिल के ऊपर से घर में घुसे। अलमारियों व बक्सों को तोड़ कर 90 हजार रुपये नकद ओर करीब 9 लाख रुपये के आभूषण तथा महंगे सामान सहित लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। श्याम किशोर बताया कि पिता की तबीयत खराब होने के कारण उनके पिता, माता और भाई पटना के एक अस्पताल में हैं। शिक्षिका भाभी भी मंगलवार को मुजफ्फरपुर स्थित आवास चली गई थीं। इसी ...