सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- वक्फ के आदेश पर प्रशासनिक मोहर लगते ही हज़रत कुतुबे आलम के 502वें उर्स की मुख्य रस्म जुब्बा शरीफ निकाला गया। जिसके दीदार को जनसैलाब सडकों और छतों पर उतर आया। जिले के आला अफसरों की मौजुदगी में चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस बल की मौजुदगी में जायरीनों ने जुब्बाशरीफ का दीदार कर मन्नतें मांगी। विवाद के चलते विगत वर्ष से जुब्बा की रस्म नही हो सकी थी। लेकिन वक्फ बोर्ड द्वारा एक पक्ष को जुब्बा निकालने की अनुमति मिलने के बाद मामला प्रशासन पर आकर अटक गया था। देररात इजाजत मिलने पर मरहूम शाह कुरैश मियां के मकान से कलियर शरीफ के सज्जादा नशीन शाह अली मंजर ऐजाज साबरी ने हजरत कुतबे आलम की 40 साल जेबतन फरमाई गुदड़ी व तस्बी व दस्तार पहनकर बस की छत पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ जलूस रवाना हुआ। सबसे आगे अनेक मेहमान कव्वाल फकीर व दरवेश हजर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.