सहारनपुर, जनवरी 7 -- प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुधवार को चलाये अभियान में एसडीएम सुरेंद्र कुमार, सीओ अशोक सिसौदिया, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, नगरपालिका से आरआई हरपाल सिंह के साथ पुलिस बल व नगर पालिका कर्मचारियों का दल रहा। लखनौती मार्ग से अतिक्रमण हटाओं अभियान शुरू होते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकांश दुकानदारों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान सडक़ों पर फैले अस्थायी अतिक्रमण के साथ ही स्थाई अतिक्रमण हटाने के भी निर्देष दिये और कुछ दुकानदारों का सामान जब्त भी किया गया। सामान हटाने को लेकर शिव चौक पर एक दुकानदार से नोकझोंक भी हुई । नानौता बस स्टैंड पर जाकर अभियान का समापन कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...