सहारनपुर, अगस्त 29 -- नगर पालिका परिषद कार्यालय में रालोद कार्यकर्ता ने व्याप्त अनियिमितताओं और जनता पर थोपे जाने वाले जल कर के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पहुंचते वहां पहले से ही तैयार सफाईकर्मी इनके सामने आ डटे और दोनों तरफ से पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के पक्ष-विपक्ष में नारेबाजी शुरू हो गई। मामला गंभीर होने से पहले ही प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देख सफाईकर्मी एक साइड हो गए। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वालों को किसी तरह से रोक लिया। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी, सभासद नीरज अग्रवाल, पूर्व सभासद दानिश कुरैशी, भूरा मेंबर आदि ने नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, सफाई व्यवस्था कराने, जल भराव और बदतर हाल सड़कों व खराब नालों का जिक्र कर घटिया कार्य कराने का आरोप लगाया। सबसे ज्यादा जोर नागरिकों पर थोपे गये जलकर को हटाने...