सहारनपुर, फरवरी 6 -- गंगोह निवासी एक युवक का दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी हो गया। जिससे चोरों ने उसके मोबाइल से 10 हजार रुपये की ट्रांजक्शन कर ली। सहारनपुर में जीआरपी थाने में तहरीर देकर पीड़ित मोहल्ला छत्ता निवासी सोमदत्त पुत्र चंदूलाल ने कहा कि वह 3 फरवरी को दिल्ली से वापस आने को शाम को 5- 15 बजे वाली ट्रेन में चढ़ रहा था। इसी बीच उसका मोबाइल चोरी हो गया। 4 फरवरी को उसने बैंक में जाकर अपना खाता चेक कराया तो मोबाइल से 10 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की गई थी। जिसकी बैंक स्टेटमेंट सहित सहारनपुर जीआरपी थाने में तहरीर दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...