पिथौरागढ़, सितम्बर 16 -- गंगोलीहाट। नगर में सोमवार शाम विभिन्न संगठनों ने नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस व युवा कांग्रेस के साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मुख्य चौराहे में एकत्र हुए। उन्होंने हाथ में मोमबत्ती लेकर टीआरसी तक कैंडल मार्च निकालकर सरकार से पीड़ित मासूम को न्याय दिलाने की मांग की। यहां नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण बोहरा, युथ अध्यक्ष आनंद बिष्ट, युथ उपाध्यक्ष पवन बोरा, युथ महासचिव पारस धानिक, युथ ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सुगड़ा, सामजिक कार्यकर्ता बिर्जेश जोशी, मनीष बिष्ट, कमल सुगड़ा, धनश्याम, राकेश कुमार, मनोज मेहरा, भगवती प्रसाद पंत, मनोज टम्टा, राकेश पाठक, सुरेश उप्रेती, किशोर कुमार, सुरेश बिष्ट, वीरेंद्र बोरा, दीपक धानिक, पुष्कर खाती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.