पटना, जून 9 -- गंगा सनातन फेडरेशन और आईडीपीटीएस की ओर से आयोजित गंगोत्सव में रविवार को लेाक संगीत की प्रस्तुति हुई। कंगन घाट पर आयोजित गंगोत्सव में संस्थापक कैप्टन प्रवीन कुमार व मुख्य संयोजक शिशिर कुमार के नेतृत्व आयोजित कार्यक्रम का उद्घाट फिल्म निर्माता इकबाल दुर्रानी ने किया। उन्होंने कहा कि गंगोत्सव नदियों के संरक्षण के लिए आवश्यक है। लोक गायिका सरिता साज ने हे गंगा मैया गजब माया, कहत भिखारी जी भरे न देब गगरी, गोविंद वल्लभ ने ज्योत से ज्योत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। कथक नर्तक राजीव रंजन ने घुंघरुओं की झंकार व बनारस घराने के कलाकार प्रीतम मिश्र ने शिव के डमरू की अनुगूंज तबले की थाप पर दी। नन्ही नृत्यांगना नंदिका ने कथक प्रस्तुत किया। मंच संचालन कला एवं संस्कृति के राष्ट्रीय संयोजक गुरु बक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.