उत्तरकाशी, जुलाई 4 -- गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर बारिश से भूस्खलन के कारण आवागमन बाधित रहने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को गंगोत्री हाईवे पापड़ गाड़ के समीप मलबा गिरने से करीब 11 घंटे तक आवाजाही के लिए बंद रहा। इससे दिनभर यात्री परेशान रहे। वहीं, यमुनोत्री हाईवे ओजरी में पिछले छह दिन से ठप पड़ा है। इसके चलते यमुनोत्री धाम की यात्रा बाधित है। गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार सुबह नेताला, हीना और पापड़ गाड़ में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से आवागमन ठप हो गया था। नेताला में सुबह करीब दस बजे तक आवागमन सुचारू हो गया था, लेकिन पापड़ गाड़ के समीप दोपहर ढाई बजे तक मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो सका। इस स्थान पर करीब 11 घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इसके चलते गंगोत्री धाम जाने वाले यात्री दिनभर हाईवे पर भूखे प्यासे वाहनों में फंसे रहे। मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.