उत्तरकाशी, मई 23 -- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के पास शुक्रवार सुबह यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में 41 तीर्थयात्री सवार थे। जिनमें 21 यात्री घायल हो गए। घायलों के हाथ-पांव और सिर पर हल्की चोटें आई है। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार आगर मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस शुक्रवार सुबह ब्रह्मखाल से गंगोत्री धाम के लिए निकली थी। बस धरासू बैंड से नालू पानी के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई। बस में कुल 41 यात्री सवार थे। जिसमें 21 तीर्थयात्री घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने सभी घायलों को 108 की मदद से पीएचसी डुंडा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.