उत्तरकाशी, सितम्बर 2 -- गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार सुबह को भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर मलबा आने से घंटों बाधित रहा। मार्ग बाधित रहने से मुसाफिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धरासू के निकट कल्याणी में लगातार यमुनोत्री हाईवे बाधित रहने से मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। यहां सुबह हर दिन मार्ग बंद होने से दिक्कत बरकरार है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक कई स्थानों पर आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। इसी तरह गंगोत्री मार्ग नेताला, चड़ेथी और डबरानी में बारिश के कारण मलबा आने से सुबह ही बाधित हो गया था। इन जगहों पर मार्ग करीब सात घंटे बाद यातायात के लिए सुचारू हुआ। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार सुबह नेताला, चड़ेथी और डबरानी में मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध रहा। इन जगहों पर सुबह चार-पांच बजे मलबा आ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.