उत्तरकाशी, अगस्त 31 -- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को बारिश के कारण कई स्थानों पर मलबा आने से घंटों तक यातायात के लिए बाधित रहा। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक कई स्थानों पर आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। जिससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार सुबह धरासू, नेताला, चड़ेथी, भटवाड़ी में मलबा एवं बोल्डर आने से अवरुद्ध हुआ है। धरासू और नेताला में सुबह चार पांच बजे मलबा आने से मार्ग बंद होने के बाद दोपहर तक करीब छह घंटे बाद आवाजाही के लिए खुला। वहीं चड़ेथी और भटवाड़ी में मार्ग जल्द खोल दिया गया था। इसके अतिरिक्त हर्षिल और धराली के बीच मार्ग चौपहिया वाहनों के लिए सुचारू है। धराली से गंगोत्री तक भी मार्ग आवाजाही के लिए सुचारू है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह फेडी के समीप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.