पिथौरागढ़, अप्रैल 30 -- पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट स्थित गंगोत्री गर्ब्याल बालिका विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को प्रमाण पत्र बांटे गए। बुध्वार को प्रधानाचार्य हंसा धामी ने बारी-बारी से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को एनसीसी के बारे में बताते हुए एनसीसी लेने के लिए भी प्रेरित किया। अल्मोड़ा से पहुंचे कमांडिंग ऑफिसर एमके कांडपाल ने सभी कैटेड्स को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. रमा खर्कवाल भट्ट व प्रवक्ता शहजादी गोसिया ने बताया कि शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11की छात्राओं के लिए एनसीसी प्रवेश प्रकिया के आवेदन एक मई से स्वीकृत होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.