पिथौरागढ़, अप्रैल 23 -- पिथौरागढ़। नगर के खड़कोट स्थित गंगोत्री गर्ब्याल बालिका विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) का गठन हुआ। बीते रोज हुए कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से चंद्रकला वल्दिया को पीटीए अध्यक्ष चुना गया। रेखा मेहता को कोषाध्यक्ष, राधा चंद और जानकी चंद को प्रमुख सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय हित में कार्य करने का संकल्प लिया। बाद में पीटीए, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ ने शिक्षण व्यवस्था को लेकर चर्चा की। यहां प्रधानाचार्य हंसा धामी, प्रवक्ता शहजादी गोसिया, रमा खर्कवाल, शारदा मेहर, हेमा भट्ट, शैली पाठक, मीना पांडेय, कमलेश डोबाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.