उत्तरकाशी, अप्रैल 30 -- विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट 10:30 और यमुनोत्री के कपाट ठीक दोपहर 11:55 मिनट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। दोनों धामों के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंचे और उन्होंने मां गंगा, यमुना के दर्शन किए। बुधवार को सुबह सात बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई, जो ठीक साढ़े आठ बजे गंगोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना, गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रो...