अमरोहा, जनवरी 27 -- गंगेश्वरी ब्लॉक मुख्यालय रहरा परिसर में सजे पंडाल में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। कुल 122 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बीडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि समारोह कार्यक्रम में 106 हिन्दू, 15 मुस्लिम और बौद्ध धर्म से संबंधित एक समेत कुल 122 जोड़े अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह बंधन में बंध गए हैं। बतौर मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश बिना भेदभाव तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सामूहिक विवाह योजना संचालित होने से बेटियां अब गरीब परिवारों पर बोझ नहीं रह गई हैं। बेटियों की पढ़ाई-लिखाई समेत उनकी चिकि...