अमरोहा, फरवरी 21 -- विकासखंड गंगेश्वरी की ग्राम पंचायत जयतौली के मजरा महरपुर गुर्जर में जलभराव और गंदगी की वजह से शुक्रवार को न केवल बारातियों को परेशानी का सामना करना पड़ा बल्कि, ग्रामीणों की भी काफी किरकिरी हुई। दूल्हे व बारातियों को कीचड़ व जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। बारातियों ने गांव में जलभराव व कीचड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने इसके लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए समस्या के समाधान की गुहार लगाई। शुक्रवार को गांव महरपुर गुर्जर में थाना क्षेत्र के गांव ईटा से युवती की बारात आई थी। डीसीएम में रखे डीजे से बारात चढ़त हो रही थी। इस दौरान मुख्य मार्ग पर जलभराव व कीचड़ की वजह से बारातियों को खासी परेशानी हुई। कीचड़ व जलभराव से बचकर निकलने की कोशिश के दौरान कई बाराती फिसलकर गिर पड़े। कपड़े भी गंदे हो गए। बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.