कन्नौज, फरवरी 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के ऐतिहासिक श्री गंगेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां रात में चार पहर की विशेष पूजा के साथ श्रंगार आरती की गई, जिसमें शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अगले दिन प्रसाद वितरण किया गया। हर बार की तरह इस बार भी नगर के ऐतिहासिक श्रीगंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर को महाशिवरात्रि के पर्व पर रंग-बिरंगी विद्युत झालरों के साथ फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां महाशिवरात्रि के पर्व पर रात 12 बजे से ही जलाभिषेक का कार्यक्रम शुरू हो गया था। भोर होने से पहले ही यहां श्रंगीरामपुर घाट से जलभरकर लाने वाले कांवरियों ने गंगेश्वरनाथ बाबा का जलाभिषेक किया। महंत प्रेमगिरिजी महाराज की देखरेख में रात में चार पहर की विशेष पूजा की गई। इसके साथ ही श्रंगार आरती की गई। गरुवार की सुबह हवन-पूजन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.