अलीगढ़, फरवरी 6 -- गंगीरी, संवाददाता। गांव हुसैपुर निवासी काजल पत्नी विकास की दो माह पूर्व शादी एटा जिला के गांव भदवास से हुई थी। शादी के अभी दो माह ही हुए थे। पति अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी बड़ी मां के पास चला गया। दूसरा भाई दिल्ली में मजदूरी करता था। दोनों भाई घर के बाहर थे। घर में केवल बूढ़ी मां ही थी। इसी दौरान महिला ने छत के कुंडे से धोती बाध कर गले फंसी का फंदा लगा लिया और आत्म हत्या कर ली। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला के मायके में व पति को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के मायके पक्ष के लोग या पति के आने पर ही महिला के पोस्टमार्टम की कार्यवाही होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...