अलीगढ़, जुलाई 16 -- छर्रा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत श्री शिव मंदिर परिसर छर्रा में वीरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। पंचायत का संचालन राजवीर सिंह नागर ने किया। जिसमें छर्रा को तहसील बनाने को लेकर चर्चा की गयी। पंचायत में विकास खंड गगीरी के करीब डेढ़ सौ गांवों को प्रस्तावित तहसील अकराबाद में शामिल करने का पुरजोर विरोध किया गया और छर्रा नाम से छठी नई तहसील बनाने की सरकार से मांग की गयी। गगीरी ब्लाक के जिन डेढ़ सौ से अधिक गांवों को प्रस्तावित तहसील अकराबाद में शामिल करना उल्टे बांस बरेली को लादने के समान है जिसका पूरी तरह से विरोध जारी रहेगा। अंत में नगर पंचायत छर्रा के मुख्य लिपिक राजकुमार गौतम को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित समस्या पत्र दिया गया, जिसमें छर्रा को तहसील बनाने की मांग सरकार से की गयी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.