रिषिकेष, दिसम्बर 17 -- ऋषिकेश परिक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के स्वयंसेवियों ने स्पर्श गंगा दिवस पर बुधवार को गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान एनएसएस के 420 स्वयंसेवियों ने शिरकत की। स्वयंसेवियों ने गंगा को स्वच्छ रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली। बुधवार को त्रिवेणी घाट पर स्पर्श गंगा दिवस पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास-विकास, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला के लगभग 420 स्वयंसेवियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के निदे...