शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- मिर्जापुर, संवाददाता। भगवान सूर्य के उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेला रामनगरिया में हजारों श्रद्धालु पहुंचे और मोक्षदायिनी पतित पावनी गंगा मैया में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के उपरांत भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया तथा विधिवत पूजन-अर्चन कर गंगा मैया को गुड़ व तिल का भोग लगाया। पंडा-पुजारियों को गुड़, तिल एवं दक्षिणा दान की गई। घाट पर पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा और हर-हर गंगे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गरीबों, भिक्षुओं और जरूरतमंदों को यथासंभव दान-दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित किया। वहीं, घरों में भी श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर भगवान क...