भागलपुर, फरवरी 2 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के बलहा गंगाघाट पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घाट पर आयोजित रामधुन संकीर्तन में भागलपुर, खगड़िया और मधेपुरा से मंडलियां आई थीं। महंत जनार्दन तथा आयोजन समिति के सदस्य चितरंजन सिंह कुशवाहा ने बताया कि पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार ने दो दिवसीय रामधुन संकीर्तन का विधिवत समापन किया। उन्होंने सभी आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, छट्टू राय, बलराम सिंह, शिक्षक दीपक कुमार सिंह, कुंदन यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...