हरदोई, नवम्बर 5 -- पचदेवरा। गंगा स्नान को जा रहे बाइक सवार युवक को बुधवार दोपहर दबंगों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शाहाबाद के बेझा गांव निवासी पंकज दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित अपने भाई के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए जा रहा था। पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गर्रा पुल के पास पुरानी रंजिश को लेकर राज पांडेय निवासी किलकिली, प्रदीप निवासी बेझा, दिलीप निवासी पिपरिया व उनके चार अज्ञात साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पंकज के पेट में जा लगी। राहगीरों की भीड़ जमा होने पर सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। घायल पंकज को सीएचसी शाहाबाद से हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पंकज के भाई के अनुसार कुछ दिन पहले भी बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.