संवाददाता, अक्टूबर 11 -- यूपी के अलीगढ़ में करवाचौथ के दिन रामघाट गंगा तीर्थ में अतरौली के वृद्ध दंपति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रामघाट पुलिस ने दंपति के शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा के पूरन सिंह (72 वर्ष) रहने वाले थे। उनका बेटा अशोक गाजियाबाद में नौकरी करता है। गांव में बुजुर्ग के साथ उनकी पत्नी चमेली देवी (70 वर्ष), पुत्रवधू राजकुमारी और नाती-पोते रहते हैं। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग दंपति में अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद पूरन सिंह पत्नी चमेली देवी के साथ गंगा नहाने रामघाट आ गए। यह भी पढ़ें- अफसर ने झगड़ा नहीं सुलझाया तो टॉवर पर चढ़ गए बुजुर्ग, मिन्नतें करने लगी पुलिस रामघाट में वृद्ध दंपति ने जहरीले पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.