हापुड़, जनवरी 9 -- मुरादाबाद निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह चार नवंबर को अपने चचेरे भाई अंकित के साथ ब्रजघाट पर दीपदान करने के लिए आया था। वहां आने के दौरान उसने अपनी बाइक को गंगा किनारे खड़ी कर दी। दीपदान करने के बाद जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक वहां नहीं थी। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया, लेकिन उसकी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.