कटिहार, फरवरी 2 -- कटिहार, एक संवाददाता मनिहारी थाना क्षेत्र के गंगा नदी में स्नान कर घाट की ओर लौट रहे एक वृद्ध की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया कोर्ट निवासी राम नाथ साह(68 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मनिहारी में स्नान के बाद नदी से बाहर निकल कर घर जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राम नाथ साह का स्वास्थ्य पहले सामान्य था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.