प्रयागराज, फरवरी 17 -- माघ मेला क्षेत्र के पीपा पुल संख्या चार के समीप मंगलवार की दोपहर गंगा स्नान के दौरान दो छात्र डूब गए। उसके दो अन्य साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। झूंसी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों तलाश के बाद एक छात्र का शव बाहर निकलवाया, जबकि देर शाम तक दूसरे का पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी होते ही छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया। फूलपुर के पहसी गांव निवासी 15 वर्षीय आदित्य पटेल अपने मामा के घर कटका झूंसी में रहकर कक्षा आठवीं की पढ़ाई करता था। वह मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी मित्र हाईस्कूल के छात्र 16 वर्षीय कार्तिक तिवारी और आठवीं के छात्र शिवम व सत्यम के साथ गंगा स्नान करने गए। नहाते समय आदित्य व कार्तिक गहरे पानी में डूबने लगे। शिवम व सत्यम ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने के कारण असफल र...