पूर्णिया, फरवरी 16 -- रूपौली, एक संवाददाता।चाची का दाह संस्कार करने भागलपुर के महादेवपुर घाट गए एक व्यक्ति की गंगा में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के तारानगर मालपुर गांव निवासी 65 वर्षीय कैलाश रजक के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपने परिजनों और गांव के लोगों के साथ चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने महादेवपुर गंगा तट गए थे। दाह संस्कार के बाद सभी लोग गंगा नदी में स्नान करने उतरे। स्नान के बाद अन्य लोग बाहर आ गए लेकिन कैलाश रजक बाहर नहीं निकले। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। साथ गए लोगों की मदद से जब उन्हें पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए ...