प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- कुंडा, संवाददाता। गंगा स्नान कर बाइक से पति के साथ घर लौट रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है। प्रयागराज मऊआइमा के बैजनाथ का पुरवा कल्याणपुर निवासी 60 वर्षीय निजी चिकित्सक डॉ. विन्देश्वरी प्रसाद वैश्य रविवार सुबह 58 वर्षीय पत्नी शांति देवी के साथ शृंग्वेरपुर गंगा स्नान करने गए थे। करीब साढ़े दस बजे घर लौटते समय बाघराय थाना क्षेत्र के सकरदहा चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे शांति देवी सड़क गिर गईं, पति बाइक समेत दूर जाकर गिरे। भागने के चक्कर में ट्रक चालक ने शांति देवी को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भाग रहे चालक को पकड़कर ट्रक भी कब्जे में ले लिया। घायल डॉ. विन्देश्वरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.