मिर्जापुर, जनवरी 16 -- चेतगंज। मकर संक्रांति पर गुरुवार को चील्ह के मझिगवां गंगा घाट पर स्नान करने गए चार छात्र गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। स्थानीय मल्लाहों ने तीन छात्रों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवा गांव निवासी रिंकू सिंह का 16 वर्षीय पुत्र श्रेयस सिंह हाईस्कूल का छात्र था। वह गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे अपने तीन साथी गांव के अमन सिंह(16), सूर्य प्रताप सिंह(17), अतुल सिंह(16) संग निकला। गांव के ही गंगा घाट पर स्नान करने चले गए। घाट पर चारों छात्र स्नान करने पानी में उतरे। नहाते समय चारों छात्र अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। बच्चों को डूबते देख घाट पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर कुछ दूर घाट पर...