हाजीपुर, जनवरी 5 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र माघी स्नान करने गई एक महिला डूब गई। उसके शव की तलाश की जा रही है। घटना बिदुपुर थाने के नवानगर घाट पर सोमवार की अहले सुबह की बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार नवानगर सोनार टोला के विश्वजीत कुमार की पत्नी स्वीटी कुमारी सोमवार की अहले सुबह गंगा स्नान करने गई और डूब गई। उनके डूबने की सूचना मिलते हो परिवार के लोग घाट पर पहुंचे और शव की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने महिला के नहाने के दौरान गायब होने की सूचना पुलिस और बिदुपुर सीओ को दी। पुलिस और सीओ की पहल पर शव की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...