बुलंदशहर, मई 13 -- अनूपशहर से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गांव कनेनी के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से गंगा स्नान करने के लिए अनूपशहर गए थे। रात में लौटते समय महिलाओं से अश्लील हरकत करने पर गांव के ही दो युवकों में विवाद हो गया। उस समय लोगों ने विवाद को शांत करा दिया। गांव में विवाद की जानकारी मिलते ही एक पक्ष के कुछ लोग बाइक पर सवार होकर आ गए। रात में बाइक सवार लोगों ने छतारी बाग के समीप ट्रैक्टर रोक लिया और उसमें बैठे लोगों के साथ डंडों से मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए। साथ ही एक बाइक में तोड़ फोड़ करके उसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.