बदायूं, जनवरी 17 -- बिसौली, संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के गंगासागर तीर्थ में स्नान के लिए गए नगर पंचायत रुदायन के एक व्यापारी की पत्नी भीड़ के बीच लापता हो गईं। स्नान और पूजा के बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजन चिंतित हैं। गंगासागर मेले में स्नान और पूजा के बाद भीड़ के बीच एक महिला श्रद्धालु के लापता हो गई। बेटे ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। मकर संक्रांति पर्व पर पुण्य स्नान के लिए पहुंचे व्यापारी विजय प्रकाश गुप्ता की पत्नी कंचनवाला गुप्ता 55 वर्ष स्नान और पूजा के बाद अपने परिजनों से बिछुड़ गईं। परिजनों ने उन्हें काफी देर तक तलाश किया, लेकिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते उनका कहीं पता नहीं चल सका। आसपास के घाटों, अस्थायी शिविरों और प्रशासनिक सहायता केंद्रों पर भी जानकारी...