चंदौली, सितम्बर 3 -- चंदौली। जिले में गंगा सहित अन्य नदियों में मछली मारने की टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगा दिया गया है। इसको लेकर मछुआरा समाज ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में बीते सोमवार को नाव यात्रा निकाली थी। मंगलवार को बकाएदे मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने जन मानस के विरोध के कारण डीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए नीलामी पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इससे मछुआरा समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। मत्स्य विभाग ने शासन के आदेश के तहत में कैली से लेकर महुंजी तक गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए टेंडर का प्रकाशन किया था। इसके अनुसार गंगा में पांच-पांच किलोमीटर पर मछली पकड़ने के लिए ठेका दिए जाने का प्रावधान था। ऐसे में मछुआरा समाज में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गयी। मछुआरा समाज ने इसे रोकने के लिए हरंसभव प्रयास किया। वहीं अपनी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.