मिर्जापुर, मई 5 -- मिर्जापुर/चुनार, हिटी। गंगा सप्तमी का पावन पर्व नगर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर के नारघाट, पक्काघाट पर सुबह पतित पावनी मां गंगा का अभिषेक एवं आरती कर मां गंगा की अवरलता, पवित्रता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। पूजन के बाद गरीबों में अन्न व द्रब्य दान कर पुण्य अर्जित किए। चुनार संवाद के अनुसार नगर पर बालू घाट स्थित गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष के बीच आस्था का गोता लगाया। सुबह गंगा सेवा समिति की ओर से विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर पं. शशिकांत मिश्रा, पं. शिवा कांत पाठक, पं.ज्ञान प्रकाश मिश्रा बेटू, गोपी नाथ पांडेय के साथ महिला-पुरुष भक्तों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती की। इस दौरान भक्तों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.