जौनपुर, मार्च 25 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। धनबाद से चलकर फिरोजपुर कैंट स्टेशन जा रही गंगा सतुलज एक्सप्रेस को मंगलवार की सुबह सात बजे जफराबाद स्टेशन पर रोक दिया गया। लगभग डेढ़ घंटे तक रोककर अन्य गाड़ियों का पास कराया गया। इस कार्रवाई से नाराज गंगा सतुलज एक्सप्रेस के यात्री स्टेशन पर उतर गए। रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिए। जिससे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गयी। यात्रियों के आक्रोश को देखते हुए स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतुलज एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह ठीक सात बजे जफराबाद जंक्शन पर पहुंच गयी। ट्रेन के पहुंचने के बाद स्टेशन मास्टर ने गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद उधर से गुजरने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस,प्रयागराज पैसेंजर तथा कुछ मालगाड़ियों को पास कराया। यह सब करते करते काफी समय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.